Madhya Pradeshराज्य

Congress On Mohan Yadav नए सीएम पर लगाया गाली गलौज का आरोप, PM मोदी की गारंटी पर कसा तंज

Congress On Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव खत्म हो चुके हैं। वहीं इस चुनाव के करीब 8 दिनो बाद प्रदेश में नया सीएम चुन लिया गया है। हालांकि भाजपा के इस फैसले ने सभी को हैरान कर डाला है। अब इस मामले को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावार होते हुए दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश(Congress On Mohan Yadav) ने इस मुद्दे को लेकर गाली गलौच का आरोप भाजपा पर लगाया है।

भाजपा पर कांग्रेस महासचिव का आरोप

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने मोहन यादव के खिलाफ बड़े पैमाने पर हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  उज्जैन मास्टर प्लान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राज्य में पीएम मोदी की यही गारंटी है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा के इस फैसले को लेकर बड़ा तंज कसा है।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1734415812935795018?s=20

सोशल मीडिया पर किया वार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूर्व में ट्विटर एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ”चुनाव नतीजों के आठ दिन बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना, एक ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ उज्जैन मास्टरप्लान में बड़े पैमाने पर हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप हैं.” उन्होनें कहा कि सिंहस्थ के लिए आरक्षित 872 एकड़ जमीन में से भू-उपयोग बदलकर जमीन अलग कर दी गई. उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इनमें वह गाली-गलौज करते, धमकी देते और आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे हैं.” इसी दौरान पीएम के गारंटी वाले बयान को लेकर उन्होनें तंज कसते हुए कहा कि “क्या यह मध्य प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी’ है?” रमेश ने अपने दावों के समर्थन में एक न्यूज क्लिपिंग भी शेयर की है।

सोमवार को हुआ नए सीएम का एलान

बीते दिन 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नए सीएम का एलान किया है। शिवराज सिंह द्वारा मोहन यादव को नए सीएम पद के रुप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय राज्य की राजधानी में पार्टी की विधायी बैठक के बाद आया।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/cm-mohan-yadav-talwar-video-viral-on-social-media-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button