Advertisement

Bihar: सीएम नीतीश ने अपनी मां परमेश्वरी देवी को किया नमन

CM pay tribute

CM pay tribute

Share
Advertisement

CM pay tribute: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। सीएम ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

CM pay tribute: भगवती मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की। राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद अनिल हेगड़े, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्ला, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश को केवल अपनी कुर्सी की चिंता- विजय कुमार सिन्हा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *