Advertisement

सीएम नीतीश को केवल अपनी कुर्सी की चिंता- विजय कुमार सिन्हा

Vijay paid tribute to the Martyr

Vijay paid tribute to the Martyr

Share
Advertisement

Vijay paid tribute to the Martyr: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रविवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार पहुंचे। यहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान चंदन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा राहत कोष से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चैक प्रदान किया और शहीद चंदन सिंह चौक बनवाने और उस स्थान पर शहीद की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया।

Advertisement

Vijay paid tribute to the Martyr: ‘संपूर्ण राष्ट्र का सपूत था चंदन’

पत्रकारों से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन है। सीएम नीतीश कुमार को केवल अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है। चंदन केवल बिहार नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का सपूत था। सरकार को किसी भी सेना के जावन का जाति-धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए।

‘धरना देने वालों के खिलाफ एफआईआर करना निंदनीय’

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां चंदन के परिजन और स्थानीय निवासी वीर बलिदानी के सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे हैं तो वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराई है। यह कार्य घोर निंदनीय है। थाना प्रभारी और एसपी से इस संबंध में बात की जाएगी।

‘बनाया जाएगी शहीद चंदन चौक’

ग्रामीणों ने उनके सड़क निर्माण की मांग की। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया और कहा कि वारिसलीगंज में शहीद चंदन चौक बनाया जाएगा उस स्थान पर शहीद की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने बाईपास रोड स्थित शहीद चंदन सिंह चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: रोहतास पुलिस पर शराब माफिया ने किया हमला, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी हुए घायल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *