Biharराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बयान पर रारः भाजपा का विरोध जारी, फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

BJP to Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के बयान पर विवाद थम नहीं रहा है। भाजपा नेता और नेत्रियों ने उनके बयान पर रोष जताया है। हालांकि नीतीश कुमार अपने बयान के लिए माफी मांग चुके हैं। भाजपा महिला नेत्रियों ने उनका पुतला फूंका। तो वहीं नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने इसे मां-बहनों को लज्जित करने वाला बयान बताया और उनसे इस्तीफे की मांग कर दी। वहीं बीजेपी की महिला विधायकों ने भी इस पर रोष जताया है।

BJP to Nitish: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आयकर गोलंबर तक आक्रोश मार्च निकाला गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी।

BJP to Nitish: ‘नीतीश कुमार का बयान मां-बहनों को लज्जित करने वाला’

नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान मां-बहनों को लज्जित करने वाला है। वे मुख्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेडिकल जांच कराई जाए। उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सेक्स ज्ञान बिहार को नहीं चाहिए।

BJP to Nitish: ‘मुख्यमंत्री होने के बाद ऐसे बयान शोभा नहीं देते’

वहीं बीजेपी विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा, नीतीश कुमार की ओछी मानसिकता है। कई बार देख चुके हैं। मुख्यमंत्री होने के बाद ऐसे बयान शोभा नहीं देते। वहीं पटना से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने कहा, नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। उन्हें इलाज कराने की जरूरत है। नीतीश का यह बयान किसी भी सूरत में स्वीकार करने योग्य नहीं है।

‘नीतीश का मुंह नोंच लिया जाएगा’

बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमार के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मुंह नोंच लिया जाएगा। वह यहीं नहीं रुकीं और बोलीं सीएम नीतीश कुमार पागल हो गए हैं।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: सेक्स एजुकेशन किताबों में दें न कि विधान परिषद में- सम्राट चौधरी

Related Articles

Back to top button