Advertisement

Bihar Phase 2 Voting Live: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, जानें 11 बजे तक कितना फीसदी हुआ मतदान

Share
Advertisement

Bihar Phase 2 Voting Live: बता दें, आज बिहार की 5 लोकसभा सीटों किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। साथ ही बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से खासा इंतजाम किया गया है। पांच लोकसभा सीटों पर 9322 मतदान केंद्रों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, मतदान के दौरान पुलिस मुख्यालय के स्तर से सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके लिए तीन शिफ्ट में पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

3 बजे तक कितना मतदान हुआ

बिहार में मतदान लगातार जारी है। दोपहर 3 बजे तक कटिहार में 46.76 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, किशनगंज में दोपहर 3 बजे तक 45.58 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्णिया में 46.78 फीसदी वोटिंग हुई है। बांका में 42.89 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है।

भवन निर्माण मंत्री जयंतराज ने डाला वोट

बांका में बिहार के भवन निर्माण मंत्री जयंतराज ने बौसी के आदर्श बालक मध्य विद्यालय में मतदान किया।

1 बजे तक कितना मतदान हुआ

दोपहर 1 बजे तक कटिहार में 35.37 फीसदी मतदान हुआ है तो किशनगंज में 34.65 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्णिया में 36.59 फीसदी वोटिंग हुई है। बांका में 32.32 फीसदी वोटिंग हुई है। भागलपुर में 30.29 फीसदी वोटिंग हुई है।

रात में शादी, सुबह दुल्हन ने किया मतदान

कटिहार में रात में शादी होने के बाद सुबह दूल्हे के साथ मतदान करने के लिए दुल्हन श्वेता मतदान केंद्र पहुंची।

भागलपुर के पीरपैंती में मतदान हुआ सुस्त

भागलपुर के पीरपैंती बाजार स्थित शेरमारी उच्च विद्यालय में मतदाताओं की तादाद बहुत ही कम देखने को मिली।

11 बजे तक कितना मतदान हुआ?

11 बजे तक कटिहार में 22.65 फीसदी मतदान हुआ है तो किशनगंज में 21.94 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्णिया में 25.90 फीसदी वोटिंग हुई है। बांका में 18.75 फीसदी वोटिंग हुई है। भागलपुर में 19.27 फीसदी वोटिंग हुई है।

पूरे बिहार में कितना मतदान हुआ

पूरे बिहार में सुबह 11 बजे तक 21.68 फीसदी मतदान हुआ है। यानी कहें तो 5 सीटों पर औसत 21.68 फीसदी मतदान हुआ है।

बांका में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत का अपडेट

टोटल 10.65 फीसद
अमरपुर:- 9.61%
बांका:- 14.13%
बेलहर:- 12.86%
धोरैया :- 13.26%
कटोरिया: – 9.92%
सुल्तानगंज:- 5%

मतदान के मामले में बिहार के 2 लोकसभा क्षेत्र सबसे आगे

मतदान के मामले में सुबह 9 बजे तक कटिहार और बांका सबसे आगे चल रहा है। कटिहार में 12.01 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं बांका में 10.65 फीसदी मतदान हुआ है।

जानें 9 बजे तक कितना फीसदी हुआ मतदान

पूरे बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.84 फीसदी मतदान हुआ है। आज मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव कही बड़ी बात

पप्पू यादव को खत्म करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता एक साथ आए हैं, लेकिन पप्पू के लिए मतदाता एक साथ आए हैं।

बांका विधायक रामनारायण ने किया मतदान

बांका में मतदान के बाद बांका विधायक रामनारायण ने स्याही का निशान दिखाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भागलपुर से उम्मीदवार अजीत शर्मा ने डाला वोट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भागलपुर से उम्मीदवार अजीत शर्मा, उनकी पत्नी और उनकी बेटी-बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने डाला वोट।

बांका विधायक रामनारायण ने किया मतदान

 बांका में मतदान के बाद बांका विधायक रामनारायण ने स्याही का निशान दिखाया।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/lok-sabha-election-2024-phase-2-cm-yogi-appealed-to-the-voters/

बांका शहर के आरएम के मतदान कर निकलती महिलाएं

बांका शहर के आरएम से महिलाएं मतदान कर बाहर निकल रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बांका में मतदान केंद्रों पर पेयजल एवं ग्लूकोज की व्यवस्था

बांका के बैसी प्रखंड के 140 मतदान केन्द्रों पर पेयजल एवं धूप से बचाव के लिए शेड लगाया गया है। ग्लूकोज की भी व्यवस्था की गई है।

बांका के धोरैया में मतदान शुरू

बांका में बूथ संख्या 185 में वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है।

बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू

 बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुबह 7 बजे से ही वोटिंग का फैसला लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *