BIHAR: संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सक की मौत
बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक गांव में एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह नशे की अवस्था में था और उसने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी कन्हैया कुमार शेट्ठी (41) था।
पत्नी बोलीः कई महीनों से कर रहे थे नशा
मीडिया रिपोट्स की मानें तो चिकित्सक कन्हैया कुमार शेट्ठी झाझा प्रखंड मुख्यालय के शक्ति घाट स्थित क्लीनिक चलाता था। चिकित्सक कन्हैया नशे का आदी था। चिकित्सक की पत्नी डॉ. जया मित्रा ने बताया कि वह कई महीनों से नशा कर रहे थे और वह नशे की हालत में ही रहते थे। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो कन्हैया और उसकी पत्नी जया मित्रा के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी दबाव में उसने फांसी लगाई।
गले पर रस्सी के निशान से फांसी का संदेह
सदर अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक गौरव ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी का निशान देखने से लगता है कि उसने फांसी लगाई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
ये भी पढ़ें:चोरी और सीनाजोरीः तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पुलिस पर पथराव