Advertisement

Etawah में कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर धांधली का आरोप, यहां जानें पूरा मामला

Share
Advertisement

इटावा(Etawah) में कोऑपरेटिव चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से मिलने पहुंचे। शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने आरोप लगाया। कहा कि सत्ता पक्ष में प्रभाव में भेदभाव पूर्ण तरीके से जिला प्रशासन कोऑपरेटिव चुनाव कराने की साजिश कर रही है। भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद जिले में कई जगह आरओ पर पर्चा लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

Advertisement

सपा के लोगों पर लगाया धांधली करने का आरोप

वहीं इसी मुद्दे पर भाजपा सदर विधायक भी डीएम से मिलकर सपा के लोगों पर धांधली करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रत्याशी को पर्चा नहीं भरने दिया। इसलिए चुनाव निरस्त किया जाए। आदित्य यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को धर्म की राजनीति नहीं करना चाहिए। यह लोगों का निजी मामला है।

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिलाधिकारी से कोऑपरेटिव चुनाव में सरकारी के दबाव में कर्मचारियों पर धांधली का आरोप लगाया है। जो प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके है। उनको सरकारी तंत्र जबरिया हराने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इटावा सदर सीट विधायक सरिता भदौरिया अपने समर्थकों के साथ डीएम से मिलने पहुंची। बीना, बादरीपुट के चुनाव निरस्त करवाने की मांग की है। सपा नेताओं पर धांधली का आरोप लगाया है।

‘भाजपा ने हमेशा धर्म की राजनीति की है।’

वहीं आगामी नवरात्रि पर सरकार के द्वारा मंदिरों में पूजा पाठ कराए जाने को लेकर आदित्य यादव ने निशाना साधते हुए कहां धर्म लोगों का निजी मामला है। सरकार को इसमें नही पड़ना चाहिए। भाजपा ने हमेशा धर्म की राजनीति की है।

वहीं इस मामले में चुनाव में धांधली को लेकर जिलाधिकारी ने कहा समाजवादी पार्टी और भाजपा विधायक की ओर से शिकायत आई है। उस पर पूरी तरह से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

इटावा से चंचल दुबे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Etawah: 16 साल पहले इस डकैत ने खेली थी खूनी होली, कहानी सुनकर कांप जाएगी रूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *