Advertisement

Bihar: हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, नक्सलियों से जुड़े हैं तार!

Accused arrested in Banka

Accused arrested in Banka

Share
Advertisement

Accused arrested in Banka: बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक के तार नक्सलियों से जुड़े हैं। वह नक्सलियों को सामान सप्लाई किया करता है।

Advertisement

ककना गांव निवासी है आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के ककना गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर महुआडीह गांव में पुलिस टीम द्वारा गांव में छापेमारी की गई। जहां पुलिस को देखते ही आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा कर पकड़ा लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ।

हर पहलू पर पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का झारखंड के एक अपराधी से संपर्क बताया जा रहा है। साथ ही यह भी सूचना है कि युवक नक्सलियों को सामान डिलिवरी करता था। पुलिस इन सभी मामलो में जांच कर रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पंजवारा थाना में केस दर्ज करते हुए शनिवार दोपहर बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

वहीं इस पूरे मामले पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य सभी मामलों में जांच की जा रही है।

रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का भाजपा पर तंज, प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कही यह बात…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *