Advertisement

पंजाब में CM मान बढ़ा रहे AAP की सियासी ताकत, अकाली दल को दिया बड़ा झटका

Share
Advertisement

जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल की सीट पर जालंधर सेंट्रल से चुनाव लड़ने वाले सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने खुद उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। जानकारी के अनुसार चंदन ग्रेवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा है।

Advertisement

खुद घर पहुंच करा स्वागत

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए सी.एम. भगवंत मान खुद जालंधर में उनके घर पहुंचे। शहर के मिलाप चौक में स्थित चंदन ग्रेवाल के घर सी.एम. के आगमन पर जोरों स्वागत किया गया।

आज मेरी घर वापसी हुई: चंदन ग्रेवाल

पार्टी में शामिल होने पर चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वह पहले भी आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। आज उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि मान सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेरे पार्टी में शामिल होने का मकसद जनसेवा है।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: दिल्ली समेत इस राज्य के AAP MLA यूपी में करेंगे पार्टी का प्रचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *