AAP सांसदों ने राज्यसभा को थमाया नोटिस, मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने पर दिया जोर

Share

नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने राज्यसभा सदन में चर्चा के लिए नोटिस दिया है। आपको बता दें कि मणिपुर राज्य पिछले तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। राज्य के हालात बद से बदतर हो गए हैं। कुकी और मैतेई समुदाय के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। उग्रवादियों ने मणिपुर को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिया है।

AAP सांसदों ने दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय और राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सदन को नोटिस दिया है। संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा के लिए 267 का नोटिस दिया है। वहीं राघव चड्ढा ने 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

नोटिस में की ये मांग

आम आदमी पार्टी के सांसदों ने कहा है कि मणिपुर में हालात काबू होने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। मणिपुर में लगातार जारी दिल-दहला देने वाली हिंसा से देश स्तब्ध है। हाल ही में हुई महिलाओं के साथ बदसलूकी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हिंसा के कारण अब तक सैकड़ो लोग की मृत्यु हो चुकी है। वही 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए है एवं करोड़ों की संपति नष्ट हो गई है। दो महीने से ज्यादा समय से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हु हैं। देश के एक राज्य में लगातार हिंसा जारी है, मणिपुर पर तुरंत संज्ञान लेने के बजाय सरकार मात्र खाना पूर्ति कर रही है। ऐसे माहौल में मणिपुर के नागरिकों की जिंदगी एक खतरनाक दौर से गुज़र रही है।

अतः उपरोक्त विकट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियम 267 के तहत आपसे विनम्र अनुरोध है कि 24 जुलाई 2023 के लिए नियम 29 के अंतर्गत सूचीबद्ध कार्यों को स्थगित कर मणिपुर हिंसा जुड़े इस अति गंभीर विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में बोले अमित शाह, ‘मणिपुर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष चर्चा होने दे…’