Delhi NCRRajasthanराज्यराष्ट्रीय

Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक जल्द होंगे रिहा, लद्दाख में शांति बनाए रखने का सरकार का प्रयास

Sonam Wangchuk : केंद्र सरकार ने लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिहाई का आदेश दे दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह कदम लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसे का माहौल बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद करना है।

लद्दाख की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम

सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह अब हिरासत की आधी अवधि पूरी कर चुके हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि लद्दाख की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नेताओं के साथ सक्रिय बातचीत

सरकार ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विभिन्न समुदायों और नेताओं के साथ सक्रिय बातचीत जारी है, ताकि लोगों की मांगों और चिंताओं का समाधान किया जा सके। बंद और विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थानीय समुदाय, छात्र, व्यवसायी, पर्यटन क्षेत्र और पर्यटक प्रभावित हुए थे।

छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा

सोनम वांगचुक जोधपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्हें हिरासत में लेने का फैसला पिछले साल 26 सितंबर को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद लिया गया था। इन प्रदर्शनों में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चार लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें- Japan Alert : मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइलें, जापान में अलर्ट जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button