राजनीतिराष्ट्रीय

Shivraj Patil Passes Away : पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 की उम्र में ली आखिरी सांस

Shivraj Patil Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, घर पर ही उनकी देखरेख की जा रही थी। शिवराज पाटिल मुंबई अटैक के समय देश के गृह मंत्री थे।

उन्होंने राजनीतिक करियर में लातूर सीट से 7 बार जीत हासिल की और देश में कई बड़े पद संभाले। शिवराज पाटिल के निधन पर PM मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। पूरे महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति में शोक है।

कई केंद्रीय मंत्री पदों पर किया काम

शिवराज पाटिल का राजनीतिक सफर 1967 में शुरू हुआ। वह लोकसभा के स्पीकर भी रहे। जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ, तब देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ही थे। मुंबई अटैक के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिवराज पाटिल को भारतीय राजनीति में एक शांत, संयत और मेहनती नेता के तौर पर जाना जाता था। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “शिवराज पाटिल के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और लोकसभा के स्पीकर के रूप में कार्य किया। उनकी भावनाएं हमेशा समाजिक कल्याण में योगदान देने की रही। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई। पिछली मुलाकात तब हुई थी, जब वे हाल ही में कुछ महीने पहले मेरे आवास पर आए थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

PM के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें- भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 6.7 की रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button