Security Advisory : तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत किसी भी हाल में ईरान छोड़ने के लिए कहा है. दूतावास की इस चेतावनी के बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले की आशंका बढ़ गई है.
भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 5 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा दी गई एडवाइजरी और ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए, ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों- छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों, जैसे व्यावसायिक उड़ानें और अन्य विकल्पों के माध्यम से आज ही ईरान छोड़ दें.”
https://twitter.com/India_in_Iran/status/2025823016672710921?s=20
विरोध से दूर रहें दस्तावेज साथ रखें
बता दें कि 14 जनवरी 2026 को जारी सलाह को दोहराते हुए दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक और PIO (भारतीय मूल के व्यक्ति) उचित सावधानी बरतें, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शन वाले इलाके से दूर रहें, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में लगातार बने रहें तथा किसी भी जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया की निगरानी करते रहें. ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेज, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, हमेशा अपने पास रखें. इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें.
भारतीय दूतावास ने आपातकालीन स्थिति के लिए संपर्क हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं.
मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
ईरान में भारतीयों से पंजीकरण का अनुरोध
दूतावास ने सभी ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्होंने अभी तक दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, तो वे इस लिंक पर जाकर पंजीकरण कर लें. https://www.meaers.com/request/home. यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. यदि इंटरनेट व्यवधान के कारण कोई नागरिक पंजीकरण नहीं कर पा रहा है, तो उनके परिवार से अनुरोध है कि वे उनके लिए पंजीकरण करवा दें.
ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









