Saras Mela 2023 में देखें भारत का छोटा वर्जन, मिलेगी फ्री एंट्री

Saras Mela 2023
Saras Mela 2023: सरस मेला 2023 अब नोएडा में जनता के लिए खुला है इस मेलें में आपकों कई अलग-अलग स्टाल और संस्कृतियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली एनसीआर में रहने वालें सभी लोग यहां असानी से घुमने जा सकते है। सरस मेला 2023 उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित किया गया है। यह पर अलग-अलग संस्कृति और गतिविधियों का भरपूर आयोजन देखने को मिलेगा। सरस अजीविका मेला 2023 को नोएडा हाट में 17 फरवरी को लॉन्च किया गया था और यह 5 मार्च तक जनता के लिए खुला रहेगा।
इस मेले में आपको सभी राज्यों और समुदायों के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाओं और हस्तशिल्प को देखने का अवसर मिलेगा। भारत के अलग-अलग राज्यों की सस्कृंति को प्रदर्शित करने के लिए हर साल नोएडा में इस मेलें का आयोजन होता है। इस वर्ष, नोएडा में सरस मेला 2023 में 300 से अधिक ग्रामीण शिल्पकार और कई संस्कृतियों से उनके हस्तशिल्प कार्य, देश भर के व्यंजनों के साथ एक फूड कोर्ट और 85 से अधिक सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल हैं।
सरस अजीविका मेला 2023 की तारीख और समय
नोएडा सरस मेला 2023 वर्तमान में जनता के लिए खुला है। मेले का उद्घाटन 17 फरवरी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया था। मेले की तारीखें 17 फरवरी से 5 मार्च तक हैं, जबकि प्रत्येक दिन इस मेलें में जानें का समय सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक का है।
सरस अजीविका मेला की जगह और टिकट
स्थान नोएडा सिटी सेंटर के पास सेक्टर 33ए में स्थित नोएडा हाट है। सरस मेला में जानें के लिए कोई भी टिकट शुल्क नही लिया जा रहा है। पार्किंग का भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यहां जाकर आपको सिर्फ उन स्टालों पर पैसा खर्च करना होगा, जहां पर आप खरीद रहें हो।
ये भी पढ़े:MP News: इंदौर में 25 फरवरी से योगधारा कार्यक्रम, 21 देशों से आए 40 कलाकार