राष्ट्रीय

संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – ईरान और इजराइल का युद्ध रोकना चाहिए

Israel Iran War : ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. राउत ने नरेंद्र मोदी को लेकर भी निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि अपने दोस्तों से कहें कि अब बहुत हो गया और इस जंग को रुकवाना चाहिए.

संजय राउत ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत और पाकिस्तान के युद्ध को रोक सकते हैं, तो मोदी इतने बड़े नेता हैं. वह विश्व गुरु हैं और इसलिए ईरान और इजराइल के युद्ध को भी रोक सकते हैं, उन्होंने आगे कहा कि इतिहास में ऐसा नेता न आज तक हुआ है और न भविष्य में होगा.

भारत हमेशा ईरान का सच्चा मित्र रहा

बता दें कि पीएम मोदी द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता की मृत्यु पर संवेदना न व्यक्त करने पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें पूरी दुनिया मान्यता देती थी, सिवाय इजराइल के, उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा ईरान का सच्चा मित्र रहा है.

क्या मोदी जी को इस बात पर गुस्सा है?

संजय राउत ने कहा कि भारत और ईरान के बीच परंपरागत मित्रता हमेशा रही है. भारत के कठिन समय में अली खामेनेई ने हमेशा हमारा समर्थन किया और मदद की, उन्होंने बताया कि चाहे भारत-पाकिस्तान युद्ध हो या कश्मीर का मुद्दा, ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अली खामेनेई, जवाहर लाल नेहरू के बड़े भक्त भी रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या मोदी जी को इस बात पर गुस्सा है?

भारत को शोक व्यक्त करना चाहिए

संजय राउत ने कहा कि ऐसे बड़े नेता की हत्या पर भारत को शोक व्यक्त करना चाहिए, उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इजराइल या ट्रंप से डर रहे हैं क्या. राउत ने आगे कहा कि अली खामेनेई को नेल्सन मंडेला तक मानते थे, तो क्या मंडेला आतंकवादी बन गए थे. उनकी प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें – अमृतसर में नशा व अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी हेरोइन और पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button