Sambhal Accident : संभल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप कार ने 9 लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत

Sambhal Accident : संभल में भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू पिकअप कार ने नौ लोगों को रौंद दिया। 5 लोगों की तुरंत मौत हो गई। इसके बाद 4 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चारों तरफ चीख पूकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही यह घटना होती है तो अफरातफरी मच जाती है। सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें लीलाधर, धारामल ,ओमपाल और पूरनसिंह शामिल है, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। आपको बता दें कि पिकअप चालक फरार हो गया था। अब उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये है मामला
आपको बता दें कि यह मामला रजपुरा थाना इलाके के अनूपशहर रोड का है। सोमवार को भीषण हादसा हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि 12 लोग जंगल जाने के लिए इकट्ठा हुए, वहीं सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार आई और उन्हें रौंद दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद महिलाओं ने जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस अधिक्षक पहुंचे और उन्होंने समझाया।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप