Bigg Boss OTT 2: फलक नाज़ पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, इस वजह से लगाई फटकार

फलक नाज़ पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बीते दिनों आकांक्षा और जद हदीद की क्लास लगाने के बाद सलमान ने इस बार फलक नाज की जमकर फटकार लगाई है।
बिग बॉस जब भी शुरु होता है तब-तब फैंस वीकेंड का वार का इंतजार करते हुए नजर आते हैं। क्योंकि सलमान वीकेंड का वार उन कंटेस्टेंड की वाट लगाते हैं जो घर में बवाल मचाते हैं। बीते दिनों जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। वहीं, इसके अलावा बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के बीच भी नोक-झोक हुई थी। सलमान ने जद हदीद को फटकार लगाई थी, और आकांक्षा की भी जमकर क्लास ली थी।
वहीं आज यानी रविवार को सलमान खान ने फलक नाज़ की वाट लगा दी। तो वहीं शो में गेस्ट भी आए थे जिनमें कृष्णा अभिषेक, गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा दिखाई दिए। इस दौरान पंजाबी इंडस्ट्री के इन स्टार्स की धमाकेदार एंट्री हुई। तो वहीं शो में एलिमिनेशन भी हुआ और इससे पहले हुआ एक फन टास्क किया गया।
सलमान खान ने लगाई फलक नाज़ को फटकार
जियो सिनेमा की ओर से जारी एक प्रोमो में सलमान खान, कंटेस्टेंट फलक नाज की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमों मे सलमान फलक को बात-बात पर डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान कहते हैं, ”अभिषेक अग्रेसिव होते हैं, तो उसका खानदान उसकी अपब्रिंगिंग की मिस्टेक है और आपको अविनाश अग्रेसिव होते हैं, वह नहीं दिखता?”सलमान आगे कहते हैं कि अगर इस घर में विजिलेंस है, तो वो सबके लिए एक बराबर होना चाहिए। इतना कहते ही वह पूजा भट्ट की ओर इशारा करने लग जाते हैं। यह घर टोटल डबल स्टैंडर्ड्स पर चल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस फलक को फटकार लगाने के लिए तारीफ कर रहे हैं।
फलक नाज़ ने अभिषेक मल्हान संग की बदतमीजी
शो में काफी वक्त से अभिषेक के मुंहफट अंदाज को लेकर स्याप्पे होते रहे हैं। ऐसे में फलक नाज ने अभिषेक की परवरिश पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। वहीं उनके परिवार को भी झगड़े में लाया गया। फिर क्या सलमान खान को मौका मिल गया और उन्होंने फलक नाज़ को इसके लिए अच्छे से सुना डाला। हालांकि फलक नाज़ ने सलमान खान को अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने अभिषेक के परिवार के लिए कभी कुछ नहीं कहा। इस दौरान फलक ने हाथ जोड़े। और अभिषेक ने कैमरे के पास जाकर अपने माता पिता से माफी मांगी और कहा कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं।
ये भी पढ़े: मेरे पति कल रात से गायब हैं, दीपिका पादुकोण – आखिर कहां गुम हुए रणवीर सिंह?