मंत्रिमंडल का आवंटन, हरियाणा सीएम सैनी के पास 12 विभाग, जानें किसके पास कौन-सा मंत्रालय

Saini Allots Portfolio

Saini Allots Portfolio

Share

Saini Allots Portfolio: हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के तीन दिन बाद ही मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। गृह, वित्त जैसे अहम विभाग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास ही रखे हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गृह, योजना, वित्त, जनसंपर्क, सूचना, भाषा और संस्कृति समेत 12 विभाग संभालेंगे। इसके अतिरिक्त जो विभाग मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं, उनकी देखरेख भी नायब सैनी ही करेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार में अनिल विज के पास तकनीकी शिक्षा, गृह, साइंस व टेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग थे। वह सैनी के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट का हिस्सा नहीं थे।

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी…

अनिल विज जो कि सात बार विधायक रहे हैं, उन्हें ऊर्जा और परिवाहन विभाग दिए गए हैं। राव नरबीर सिंह पर्यावरण, उद्दोग समेत कई विभाग संभालेंगे। पहली बार विधायक बनीं आरती सिंह और केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को सैनी ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही वह मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च का काम भी संभालेंगी।

कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत, महिपाल ढांडा को स्कूल एजुकेशन और हाई एजुकेशन, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग, अरविंद शर्मा को जेल व कोऑपरेशन विभआग और फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल को रेवेन्यू जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं।

कृष्ण कुमार बेदी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अनुसूचित जाति-पिछड़ा वर्ग कल्याण का काम संभालेंगी। रणबार गंगवा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग का कार्य संभालेंगे। श्याम सिंह राणा कृषि एवं किसान कल्याण की देखरेख करेंगे।

यह भी पढ़ें : Unnao News: नाले की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप