Uttar Pradesh

Road Accident: कासगंज में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत

कासगंज: मंगलवार की सुबह कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा में टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: Ayodhya Road Accident: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 3 युवक की मौत

घायलो को अलीगढ़ रेफर किया गया

आटो साहित बुलेरो सवार आठ लोग घायल हुए हैं। मृतकों में से कुसुमलता पत्नी मेवाराम, नैना पत्नी राकेश ग्राम चिलौला थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद की ही पहचान हो सकी है। अन्य शवों की अभी पहचान नहीं हुई है। घायलों में से गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर किए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें: Noida road accident: बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 1 की मौंत 4 की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: विंध्याचल के गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबे भाई-बहन, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Related Articles

Back to top button