Advertisement

Ayodhya Road Accident: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 3 युवक की मौत

Share

Ayodhya Road Accident: पुलिस ने बताया कि अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के रंगोली के पास गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे बरात से लौटते समय एक कार नहर में गिर गई थी। जिसमें 5 युवक सवार थे। बारात से वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगोली नहर में गिर गई।

अयोध्या सड़क दुर्घटना
Share
Advertisement

अयोध्या में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कार समेत 5 युवक नहर में गिर गए। हादसे में 3 की मौत हो गई। जबकि 2 को बचा लिया गया है। जिनका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के रंगोली के पास गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे बरात से लौटते समय एक कार नहर में गिर गई थी। जिसमें 5 युवक सवार थे। बारात से वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगोली नहर में गिर गई। फिलहाल रात को किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों ने 5 युवकों को तो बाहर निकाल लिया।

अंबेडकर नगर के रहने वाले हादसे के शिकार सभी युवक

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्क्त आई। हादसे के बाद रात 2:30 बजे तक बचाव अभियान चलता रहा। नहर में डूबी कार से निकालकर सभी पांच युवकों को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। घायल व मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

अयोध्या में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कार समेत 5 युवक नहर में गिर गए। हादसे में 3 की मौत हो गई। जबकि 2 को बचा लिया गया है। जिनका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं।

अयोध्या से बरात करके लौट कर जा रहे थे

बताया गया कि कार में विजय पांडे पुत्र (28) अमरनाथ पांडे निवासी बैरमपुर, थाना इब्राहिमपुर, जिला अंबेडकर नगर, अतुल पांडे (25) पुत्र राम शंकर पांडे, रवि शर्मा (23) पुत्र विष्णु शर्मा, श्रवण पांडे (31) पुत्र राजेंद्र प्रसाद पांडे, अरविंद कुमार (42) पुत्र अनिरुद्ध कुमार सवार थे। ये सभी लोग अयोध्या में पूरा कलंदर थाना क्षेत्र बरात में आए थे। बरात से लौट कर अपने घर जा रहे थे कि दर्शन नगर-गंगौली मार्ग पर बड़ी नहर में कार गिर जाने से सभी लोग पानी में डूब गए।

जिसमें अतुल पांडे, रवि शर्मा व श्रवण पांडे की मृत्यु हो गई। जबकि विजय कुमार पांडे व अरविंद कुमार को बचा लिया गया। सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जिसमें विजय पांडे व अरविंद कुमार पांडे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: CM योगी का बड़ा ऐलान, अयोध्या में मंदिर और धर्मशालाओं से नहीं वसूला जाएगा टैक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *