Remo D’souza और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों पर 11.96 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का आरोप, डांस ग्रुप ने किया केस

Remo D'souza in Fraud Case

Remo D'souza in Fraud Case

Share

Remo D’souza in Fraud Case : बॉलीवुड के डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा धोखाधड़ी मामले में फंस गए है। रेमो और उनकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ एक डांस ग्रुप ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। डांस ग्रुप ने कोरियोग्राफर समेत इन सभी के खिलाफ 11.96 करोड़ रूपए की चीटिंग का आरोप लागाया है।

सूत्रों के मुताबिक, 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और पांच अन्य लोगों के पर चीटिंग का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार (19 अक्टूबर) को मुबंई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जालसाजी, धोखाधड़ी और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के चहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।   

रेमो ने हड़पी इनामी राशि

शिकायत के अनुसार, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 के बीच चीटिंग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस डांस ग्रुप ने टीवी के एक शो में जीत हासिल की थी। रेमो और अन्य आरोपियों ने ऐसे दिखाया कि यह ग्रुप उनका है और उनकी इनामी राशि 11.96 करोड़ रूपए को हड़प लिया।    

बता दें इस मामले में रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा के अलावा ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, एक पुलिसवाले और रमेश गुप्ता के नाम आरोपियों के तौर पर शामिल है। हालांकि,पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

डायरेक्टर के तौर पर बनाई यह फिल्में

जानकारी के लिए बता दें रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर और डायरेक्टर के साथ-साथ टीवी शोज को भी जज करते है। उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस प्लस’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘डीआईडी लिटल मास्टर’ और ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ डांस शोज को जज किया है।

इसके अलावा रेमो ने बतौर डायरेक्टर सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’, टाइगर श्रॉफ की ‘फ्लाईजट’ और ABCD  जैसे प्रोजेक्ट्स किए है। वहीं जल्द ही उनकी बनाई एक और फिल्म ‘हैप्पी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी दिवाली पर देंगे देश को 6,611 करोड़ रुपए की सौगात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप