धर्ममनोरंजन

Bhojpuri Queen अक्षरा सिंह ने फैंस को दी बधाई, लाल जोड़े में आईं नजर

शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है और देशभर में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता के भक्त सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर सभी लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर Bhojpuri Queen और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। 

नवरात्र के स्पेशल लुक में दिखी अक्षरा

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, नवरात्रि की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लाए। वीडियो के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने जय माता दी भी लिखा है। अक्षरा सिंह इस वीडियो में मां दुर्गा के रूप में दिख रही है। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे है। अक्षरा के इस वीडियो पर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button