बड़ी ख़बरराजनीति

RaviShankar Prasad : दोनों घायल सांसदों से मिलने के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा – ‘राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’

RaviShankar Prasad : आज संसद में धक्का – मुक्की हुई। इसके बाद बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धक्का दिया है। इसी पर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। इसके लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, दोनों घायल सांसदों से मिलकर आया हूं। आज देश का लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। आज देश की संसद शर्मसार हुई है। इसके लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार है- राहुल गांधी…वे अपने आप को क्या समझते हैं? यही संस्कार सीखे हैं? एक सांसद को धक्का देना, उन्हें गिराना आपको इतना भी संस्कार नहीं है कि माफी मांग लें… राहुल गांधी को दोनों सांसदों से ही नहीं देश से भी माफी मांगनी चाहिए।

जानें क्या है मामला ?

आपको बता दें कि आंबेडकर को लेकर संसद का माहौल गर्म है। आंबेडकर के अपमान को लेकर बीजेपी प्रदर्शन किया दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी संसद परिसर में मार्च निकाला। यह प्रदर्शन संसद के मकर द्वार पर हो रहा था। इसी दौरान धक्का मुक्की कांड हुआ। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का दिया है। अब वापस आते हैं। इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र लिखा है कि उनको धक्का दिया गया।

यह भी पढ़ें : Punjab : फरिश्ते योजना के तहत 223 दुर्घटना पीड़ितों का हुआ मुफ्त इलाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button