
Ratan Tata Death : रतन टाटा का निधन हो गया। कुछ ही देर में रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान अमित शाह, सीएम शिंदे, सुप्रिया सुले, शरद पवार समेत कई दिग्गज मौजूद हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज हो रहा था। काफी समय से बीमार थे, वहीं उनके पार्थिव शरीर को NCPA ले जाया जाएगा। दोपहर 3 :30 बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकते हैं। देश भर में दिग्गजों ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है।
कई उद्योगपतियों ने दुख व्यक्त किया है। हाल में कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दो दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर बात की थी। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। राज्यों में राजकीय शोक की घोषणा हुई है। महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई। इसके साथ ही झारखंड ने एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। देश भर में रतन टाटा के जाने से शोक है। रतन टाटा भारत के मशहूर उद्योगपति हैं।
ये है पारसी धर्म में नियम
रतन टाटा के अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक अग्निदाह से किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा था कि रतन टाटा पारसी धर्म से हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार पारसी नियम के अनुसार होगा। टॉवर ऑफ साइलेंस में हो सकता है, जो शव होता है, उसे आसमान को सौंप देते हैं। शव को गिद्धों के हवाले कर दिया जाता है। पारसी लोगों का मानना है कि शव प्रकृति ने बनाया है इसलिए शव प्रकृति के काम आए।
ये भी पढ़ें : किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप