
Ratan Tata Death : भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका बुधवार की रात निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज हो रहा था। काफी समय से बीमार थे, वहीं उनके पार्थिव शरीर को NCPA ले जाया जाएगा। दोपहर 3 :30 बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई बड़े दिग्गजों ने निधन पर दुख जताया है। इसके साथ ही कई बड़े उद्योगपतियों ने दुख जताया है। हाल में कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करके अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात की थी। उनके पार्थिव शरीर को NCPA ले जाया जाएगा। दोपहर 3 :30 बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है।
इस पर टाटा ग्रुप का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं। एक असाधारण नेता जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया बल्कि हमारे राष्ट्र का मूल ताना-बाना भी बुना। टाटा समूह के लिए, श्री टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे।
किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप