मनोरंजन

Rashmika Vijay की शाही अंदाज में होगी शादी, उदयपुर में तैयारियां शुरु

Rashmika Vijay Marriage : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका-विजय इसी महीने सात फेरे लेंगे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी उदयपुर के सिटी पैलेस में शाही अंदाज में होगी। वेन्यू पर चल रही सजावट की झलक भी वीडियो में दिखाई गई है।

डेकोरेशन की दिखाई झलक

शादी को लेकर कहा कि- हम अभी उदयपुर के सिटी पेलेस में हैं। डेकोर चल रहा है। हमें पता चला है कि यहां पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने वाले हैं। 2 फरवरी को दोनों शादी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम यूजर ने डेकोरेशन की झलक भी दिखाई। पर्दों की सजावट दिखाई गई है। वायरल पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कहा अपडेट्स पता करो। तो किसी ने कहा- काश ये बात सच हो।

ऐसे शुरु हुई थी दोनों की डेटिंग

विजय-रश्मिका एंटरटेनमेंट दुनिया का बड़ा नाम हैं। दोनों ने फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया है। कहा जा रहा है कि वहीं से दोनों की डेटिंग शुरु हो गई थी। वहीं जानकारी तो यह भी सामने आई थी कि अक्टूबर 2025 में दोनों के चोरी छिपे सगाई कर ली है। इस खबर पर भी दोनों ने कुछ नहीं कहा है।

बता दें कि रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा ने अभी तक शादी की खबरों पर कुछ नहीं कहा है। इसलिए वायरल वीडियो में किए गए दावों में कितनी सच्चाई है, हिन्दी ख़बर पुष्टि नहीं करता हैं।

ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button