Ranveer Singh: रणवीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग, न्यूड फोटोशूट कराना पड़ा भारी

Share

एक NGO चलाने वाले ललित श्याम ने कहा कि Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Ranveer Singh
Share

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह Ranveer Singh के न्यूड फोटोशूट ने तूल पकड़ लिया है। पर अब रणवीर के इस बोल्ड फोटोशूट से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है। न्यूड फोटो को लेकर ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर के खिलाफ मुंबई के के चैंबूर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद अब गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक आवेदन देकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो के जरिए महिलाओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

एक NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर Ranveer Singh के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। वैसे पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।जहां एक तरफ न्यूड तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह को ट्रोल कर रहे है। वहीं इंडस्ट्री के लोगों ने रणवीर को सपोर्ट किया है।

अन्य खबरें