
Ram Mandir:
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर(Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। ऐसे में इस समारोह के लिए दिल्ली सीएम ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को दिल्ली में प्रदेश में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है. इसे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है।
CM केजरीवाल ने भेजा था प्रस्ताव
22 जनवरी को दिल्ली में छुट्टी के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव में दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, यूएलबी, स्वायत्त निकायों आदि में आधे दिन का अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि इससे पूर्व में कई राज्यों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
इन राज्यों में हुआ छुट्टी का ऐलान
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से पूर्व कई राज्यों में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है। इनमें महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें केवल आधे दिन का ही अवकाश दिया है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े: Ram Mandir Inauguration: कंगना रनौत ने शेयर की रामलाल की तस्वीर, बोली- ‘आज सच हुई मेरी कल्पना’
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar