Other StatesUttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा ने बना दिया राजनीतिक कार्यक्रम : कमलनाथ

Ram Mandir : अयोध्या में श्री रामलला प्रतिष्ठित हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए। देशभर में श्रीराम की धूम मची हुई है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण पर हुए आयोजन को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व भाजपा सरकार पर है।

कमलनाथ ने क्या कहा?

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है। भगवान राम हमेशा से हम सभी की आस्था का केंद्र रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इस पर राजनीति, धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ है।

देशवासियों को दी बधाई

कमलनाथ ने आगे कहा कि आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुनः देशवासियों को बधाई देता हूं और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं। प्रभु राम सभी का कल्याण करें, सभी को निरोगी रखें, सभी की मनोकामना पूर्ण करें और देश में अमन-चैन और भाईचारे की रक्षा करें।

वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था  

कमलनाथ ने याद दिलाया कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें – Pran Pratishtha : राम मंदिर युगों तक सनातन संस्कृति का रहेगा अद्वितीय प्रतीक : अमित शाह

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar  

Related Articles

Back to top button