
Rajya Sabha: लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा का समीकरण बिगड़ गया है। राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई हैं। बिहार में दो राज्यसभा सीटें खाली हो गई हैं। जिसमें एक सीट बीजेपी की तरफ से खाली हुई है तो एक सीट आरजेडी की तरफ से खाली हुई है। इसके अलावा कई राज्यों में राज्यसभा सीटें खाली हैं। महाराष्ट्र में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने नामांकन दाखिल किया है।
अब आरजेडी की बात करें तो आरजेडी की तरफ से मीसा भारती राज्यसभा सांसद बनी थीं। हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में मीसा भारती ने जीत हासिल की है। मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में उतरी थीं। उन्होंने रामकृपाल यादव को हराया है। इसके बाद से मीसा भारती की राज्य सभा सीट खाली हो गई है। अभी 4 साल का कार्यकाल बाकी है।
वहीं बीजेपी की बात करें तो बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सीट खाली हो गई है। विवेक ठाकुर लोकसभा चुनाव में विवेक ठाकुर ने जीत हासिल की है। विवेक ठाकुर नवादा सीट से मैदान में उतरे थे। इस सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को हराकर जीत हासिल की। इसका मतलब है कि विवेक ठाकुर की राज्यसभा सीट खाली हो गई है। 2 साल का कार्यकाल बाकी है।
महाराष्ट्र की राज्यसभा सीटें
महाराष्ट्र में बीजेपी की तरफ से दो सीटें खाली हो गई है। एक सीट पीयूष गोयल की है। उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है। वहीं उदयन राजे भोसले की राज्यसभा सीट खाली हुई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव जीत लिया है। जिसके बाद दो सीटें खाली हैं।
असम , मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटें
असम में बीजेपी की तरफ से दो सीटें खाली हुई है। एक सीट सर्बानंद सोनोवाल की है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। कामाख्या प्रसाद तासा की राज्यसभा सीट खाली हुई है। उन्होंने भी लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके बाद ये सीटें खाली हैं। त्रिपुरा में बिप्लब देब की सीट खाली हो गई है। मध्यप्रदेश की बात करें तो माधवराव सिंधिया की राज्यसभा सीट खाली है।
Jagannath Temple: आज खोले गए जगन्नाथपुरी के सभी चार द्वार, CM मोहन माझी रहे मौजूद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप