Rajasthan Election Live Updates :सरदारपुरा का कौन बनेगा सरदार, जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर

Rajasthan Election Live Updates : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। दोनों ही पार्टियों ने राजस्थान विधानसभा चुनाव सीट के लिए दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। बता दें कि सरदारपुरा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और बीजेपी के कद्दावर नेता महेंद्र राठौर चुनावी मैदान में उतरे हैं। बात करे अशोक गहलोत की वह इस बार भी अपनी पसंदीदा सीट सरदारपुरा से मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी टक्कर का देखने को मिल सकता है। क्योंकि बीजेपी ने इस बार महेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया है। राठौर की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शामिल होती है।
सत्ता पलट और रिवाज बदलने की उम्मीद
इस बार राजस्थान चुनाव में बीजेपी को सत्ता पलट की तो दूसरी ओर कांग्रेस को रिवाज बदलने की उम्मीद है। वहीं चुनाव में इस बार कई नेता हैं जिन पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इनमें से एक राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं। अशोक गहलोत अपनी पसंदीदा सीट सरदारपुरा से मैदान में हैं। कहा जा रहा है कि पहले भी वो इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और जीत हासिल की हैं।
गहलोत से महेंद्र सिंह राठौर की तुलना नहीं की जा सकती है।
सरदारपुरा में गहलोत का मुकाबला बीजेपी के प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौर से है। बताया जा रहा है कि राठौर भी कोई छोटे-मेटे नेता नहीं है। राज्य बीजेपी में उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। राठौर जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ भी रखते हैं। हालांकि, यह बात भी सही है कि गहलोत से उनकी तुलना नहीं की जा सकती है।
ये भी पढ़ें :https://hindikhabar.com/politics/rajasthan-election-2023-one-man-cannot-win-the-election-sachin-pilot/
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar