Rajasthanराज्य

राजस्थान सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, कई बड़े पदों पर भी हुए बड़े बदलाव

Rajasthan IAS Transfers : राजस्थान सरकार ने मार्च के अंतिम दिन देर रात नौकरशाही में बड़े बदलाव किए। 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई वरिष्ठ और महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।

जयपुर और सीएमओ में प्रमुख बदलाव

जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को सचिव मुख्यमंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को अब जयपुर कलेक्टर के अहम पद पर तैनात किया गया है।

सीएमओ में अन्य अहम बदलाव भी किए गए हैं। सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में विशेष सचिव बनाया गया है। आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी को सीएम का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

जिलेवार आईएएस पदस्थापन

  • टोंक: टीना डाबी
  • उदयपुर: गौरव अग्रवाल
  • बीकानेर: निशांत जैन
  • करौली: अक्षय गोदारा
  • जोधपुर: आलोक रंजन
  • जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल
  • बाड़मेर: चिनमयी गोपाल
  • प्रतापगढ़: शुभम चौधरी
  • सीकर: आशीष मोदी
  • फलौदी: अंकित कुमार सिंह
  • बारां: बाल मुकुंद असावा
  • श्रीगंगानगर: अमित यादव
  • चित्तौड़गढ़: मंजू
  • पाली: रविंद्र गोस्वामी
  • सिरोही: रोहिताश्व सिंह तोमर
  • बूंदी: हरफूल सिंह यादव
  • डीडवाना कुचामन: अवधेश मीणा
  • नागौर: देवेंद्र कुमार
  • दौसा: सौम्या झा
  • खैरथल तिजारा: अतुल प्रकाश
  • सलूंबर: मुहम्मद जुनैद पी पी
  • डूंगरपुर: देशल दान
  • डीग: मयंक मनीष
  • करौली बहरोड़: अपर्णा गुप्ता

अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती

  • पंचायतीराज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: डॉ. जोगाराम
  • जल जीवन मिशन: राजन विशाल
  • राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त: अरविंद कुमार पोसवाल

तबादलों का उद्देश्य

पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद आईएएस अधिकारियों के बड़े बदलाव की अपेक्षा की जा रही थी। राज्य सरकार ने नौकरशाही में संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए यह व्यापक फेरबदल किया है।

ये भी पढ़ें – महासमुंद पुलिस ने नशे के तस्करों पर चलाया ताबड़तोड़ ऑपरेशन, 10 घंटे में जब्त किए 686 किलो गांजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button