Bihar

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी -‘बीजेपी देश तोड़ रही है’

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के खिलाफ 15 विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश क दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल होने वाले है।

राहुल गांधी ने कहा बिहार में जो कांग्रेस पार्टी का डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की इसके लिए धन्यवाद। जहां भी गया वहा बिहार के लोग मिले वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो।

उन्होंने भाजपा पर  आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। आपने देखा होगा कर्नाटक में भाजपा का क्या हश्र हुआ। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। कांग्रेस का मतलब है गरीबों के साथ मिलकर काम करना। भाजपा का मतलब है कि देश के केवल दो तीन लोगों के साथ काम करना।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि आप हमारे बब्बर शेर हो। आप हमारे विचारधारा के लिए लड़ते हो। आपका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमे लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। अगर हमलोग बिहार जीत गए तो देश जीत जाएंगे।

ये भी पढ़े:Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा रद्द, ये है वजह

Related Articles

Back to top button