
Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को आज लगभग दो हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन तनाव अभी भी जारी है। युद्ध थमने का आसार कहीं से भी नजर नहीं आ रहा है, बल्कि आए दिन ईरान, इजरायल और अमेरिका में स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस बीच कतर का एक बड़ा बयान सामने आया है। कतर ने साफ कहा है कि वह ईरान और मौजूदा हालात में ईरान और पश्चिमी देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता, क्योंकि वह खुद हमलों का सामना कर रहा है।
दरअसल, कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी यह बात कतर द्वारा एक साक्षात्कार में कही। अल-खुलैफी ने कहा कि ओमान और कतर लंबे समय से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास करते रहे हैं, जिसका मकसद क्षेत्र में तनाव कम करना औऱ बातचीत के रास्ते को खोलना था। लेकिन अब जब हम खुद हमले का सामना कर रहे हैं तो हम मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकते। ईरान को यह समझने की जरूरत है। क्षेत्र के देश ईरान के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि ईरान इस बात को नहीं समझ रहा।
कतर में संभावित हमले की चेतावनी, जनता से सतर्क रहने का आग्रह
इस दौरान कतर ने आज यानी बुधवार सुबह अपने नागरिकों को संभावित ईरानी हमले को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी। राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई, और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार हवाई सुरक्षा प्रणाली ने शहर की सुरक्षा के लिए मिसाइलों को रोकने की कार्रवाई की।
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिराए गए, चार घायल
दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने दो ड्रोन को मार गिराया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे ड्रोन को निष्क्रिय किया गया, जिसके बाद वे एयरपोर्ट के पास गिर पड़े और आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।
ये भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने LPG की कमी से परेशान लोगों की आवाज़ उठायी तो ट्रेंड हुआ #KejriwalOnLPGShortage
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









