Punjab

पंजाब में S.C. कर्मचारियों के लिए 23 फरवरी को विशेष बैठक, सुनेंगी सभी समस्याएं

Punjab SC Commission : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पंजाब की एस.सी. कर्मचारी संगठनों की समस्याओं तथा संवैधानिक अधिकारों को लागू करवाने में आ रही कठिनाइयों को सुनने के लिए 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। यह बैठक पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

दो-दो प्रतिनिधि लेंगे भाग

बताया गया कि बैठक में राज्य के हर एस.सी. कर्मचारी संगठन की ओर से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक संगठन की ओर से अपने प्रतिनिधियों संबंधी अधिकृत पत्र, पहचान पत्र या अन्य संबंधित दस्तावेज पंजाब भवन के प्रवेश द्वार पर जमा करवाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें- पति ने पत्नी को बीच सड़क पर मारी 3 गोलियां, पिस्टल लहराते हुए आरोपी फरार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button