Punjabराज्य

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 : रंजीत बावा और हरजीत हरमन की सांस्कृतिक संध्या ने डेलिगेट्स का दिल जीता

Punjab News : प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान जहाँ देश-विदेश से आए निवेशक पंजाब सरकार की निवेश-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित हुए, वहीं राज्य सरकार की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के साथ पंजाबी गीत-संगीत और नृत्यों ने भी निवेशकों का दिल जीत लिया. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा था कि सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधि पंजाबी गानों और खान-पान का भी आनंद लेंगे.

लोक नृत्य लुड्डी और भंगड़ा की प्रस्तुति

सम्मेलन के दौरान मोहाली गोल्फ रेंज में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और हरजीत हरमन की गायकी ने डेलिगेट्स को झूमने और नाचने के लिए मजबूर कर दिया. इस अवसर पर जुगनी सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लुड्डी और भंगड़ा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए खूब तालियाँ बटोरीं.
रंजीत बावा ने अपने प्रसिद्ध गीत गाकर समां बांध दिया. बावा की दमदार प्रस्तुति पर प्रतिनिधियों ने जमकर भंगड़ा डाला. बावा ने हेवीवेट भंगड़ा, फैमिली दी मेंबर, शेर, मुकाबला, छोटे-छोटे घरां जैसे हिट गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया.

लोकप्रिय गीतों पर झूमे दर्शक

हरजीत हरमन ने एक धार्मिक गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और जिथों मरजी वंगां चढ़वा लईं मित्रां दा नाम चलदा, पंजाब गुरुओं की कृपा से बसता है, चौबी कैरेट गोल्ड सहित पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाते अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

लोकप्रिय गीतों से मेहमानों का स्वागत

इस दौरान पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश-विदेश से आए सभी मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत किया, उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के प्रतिनिधियों को पंजाबी संस्कृति से भी परिचित करवाया जा रहा है. इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी उपस्थित थे. इस मौके पर इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में डेलिगेट्स ने लोक गायकी से सजी इस खूबसूरत सांस्कृतिक शाम के साथ पंजाबी व्यंजनों का भी आनंद लिया.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button