मनोरंजन

बेटी के साथ वेकेशन पर जाने को तैयार दिखीं Priyanka Chopra, सूटकेस के अंदर मस्ती करती नजर आई लाडली मालती..

Priyanka Chopra With Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें वो बेटा मालती के साथ प्ले टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें मालती शरारत करते हुए नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली टाइम स्पेंड करते हुए पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। अब हाल में देसी गर्ल ने बेटी मालती के साथ कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ अपकमिंग टूर पर जाने के लिए पैकिंग करती नजर आई हैं। इसी के साथ प्रियंका ने अपनी मैनेजर से भी मुलाकात की, जिसकी पिक्चर भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर की है।

सूटकेस में खेलती हुई नजर आई मालती

प्रियंका ने मालती मैरी चोपड़ा की कुछ पिक्चर्स अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं। जिसमें मालती एक खाली सूटकेस के अंदर बैठी मस्ती कर रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। मालती इस दौरान प्रिंटेड ऑफ व्हाइट कुर्ते पायजामे में दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनके कानों में छोटी-छोटी बाली काफी प्यारी लग रही हैं। इस पोस्ट में पिसी ने कैप्शन दिया, ‘हम टूर के लिए तैयार हैं’। इस पोस्ट को प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ भी टैग किया है। बता दें कि फैमिली का पहला टूर न्यूयॉर्क में होगा।

मैनेजर अंजुला से मिली प्रियंका चोपड़ा

वहीं एक और पिक्चर में प्रियंका अपनी मैनेजर अंजुला के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती उनकी गोद में हैं। व्हाइट आउटफिट में पिसी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने खुल बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। साथ ही पिसी ने मैनेजर अंजुला के साथ मालती की खेलते हुए एक पिक्चर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘रविवार कुर्ता पायजामा का दिन है।‘

ये भी पढ़ें: Sunny Deol On Father kissing Scene: धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर Sunny Deol ने ऐसे किया रिएक्ट, बोले – ‘मेरे पिता कुछ भी…’

Related Articles

Back to top button