Other Statesराज्य

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, कहा- चुनाव नतीजों पर हिंसा गलत

Priyanka Chaturvedi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस घटना पर अब शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस वारदात पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि चुनावी नतीजों को हिंसा का कारण नहीं बनना चाहिए.

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की टारगेट किलिंग की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के आधार पर किसी भी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे राज्य की कानून व्यवस्था प्रभावित होती है

कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में वारदात

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल पुलिस इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दिलाई जाएगी. साथ ही उन्होंने चंद्रनाथ रथ के परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और शुभेंदु अधिकारी के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

आपको बता दें कि बुधवार रात को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना चुनाव नतीजों के कुछ समय बाद हुई, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.

हमलावर पहले से कर रहे थे कार का पीछा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके के दोहरिया क्षेत्र में हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ कार में सवार थे. इसी दौरान बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हमला कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर पहले से रथ की कार का पीछा कर रहे थे. बाद में उन्होंने वाहन को रुकवाया और चंद्रनाथ रथ पर गोलियां चला दीं. घटना के समय वह कार की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे. इस हमले में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है, जिसका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button