आरोपः रेप की कोशिश, आत्मरक्षा में महिला ने काटा युवक का गुप्तांग

Private Part Cut in Self Defense
Private Part Cut in Self Defense: बताया गया कि एक महिला ने आत्मरक्षा में एक युवक का गुप्तांग काट दिया। आरोप है कि युवक महिला के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना यूपी के कौशांबी जिले की है। पुलिस ने खून से सने चद्दर और छूरी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
Private Part Cut in Self Defense: घर पर अकेली थी महिला
घटना कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि मंगलवार को मैं घर पर अकेली थी। तभी आरोपी गोलका उर्फ निजामुद्दीन उसके घर आया। वह महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने बताया कि उसने बातों में उलझाकर किचन से छुरी निकाली और उसे बिस्तर के नीचे छिपा दिया। इसी दौरान महिला ने आत्मरक्षा में युवक का गुप्तांग काट दिया।
Private Part Cut in Self Defense: पति ने कहा, तुमने ठीक किया- महिला
महिला का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला के अनुसार उसके पति ने कहा जो तुमने किया, ठीक किया है। तुम पूरी बात पुलिस को बता देना। फिर मैंने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
Private Part Cut in Self Defense: महिला के खिलाफ ही केस दर्ज
इस मामले में मंझनपुर पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के पिता का कहना है, मेरे लड़के को किसी काम से महिला ने घर बुलाया और किसी बात पर उसका गुप्तांग काट कर शरीर से अलग कर दिया। अपने लड़के को इलाज के लिए प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।
सीओ बोले, वाद-विवाद में महिला ने काटा गुप्तांग
सीओ सदर अभिषेक सिंह ने कहा कि कल मंझनपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शरीफपुर गांव में एक पुरुष से वाद-विवाद होने के कारण महिला द्वारा उसका गुप्तांग काट दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर उससे चाकू की बरामदगी कर ली गई है। उससे पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टः अमरनाथ झा, संवाददाता, कौशांबी, उत्तरप्रदेश
ये भी पढ़ें: UP News: दो दिन में मालामाल हुआ युवक, बैंक अकाउंट में आए 4 करोड़ रुपए