राजनीति

चुनावी नतीजों पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- EVM की हुई लूट

पश्चिम बंगाल: चुनावी नतीजों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें कहा अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा EVM की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है। आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की और एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो गई है। लेकिन अगर विपक्षी पार्टियों की बात की जाए तो इस बार गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

अखिलेश का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर हुआ 37%

अगर 2017 की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी ने कुल 52 सीटें जीती थी। लेकिन सपा और आरएलडी ने मिलकर 125 सीटों के आंकड़े को छू लिया है। इस बार पूर्वांचल में गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन दोनों पार्टियां मिलकर भी किसान आंदोलन वाले पश्चिमी यूपी में जाट और मुस्लिम वोटों को समेटने में कामयाब नहीं हो सकी। 

Read Also:- यूपी चुनाव में हार के बावजूद अखिलेश यादव ने किया ये बड़ा दावा, जानें क्या बोले?

Related Articles

Back to top button