Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: FIR पर बोले राहुल गांधी, यात्रा को हो रहा फायदा,असम CM पर साधा निशाना

Bharat Jodo Nyay Yatra yatra is getting benifits rahul gandhi said on fir news in hindi
Share

Bharat Jodo Nyay Yatra

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) को लेकर सियासी घमासान काफी तेज है। आपको बता दें कि यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई हाथापाई की जानकारी सामने आई है। इस क्रम में असम CM हिमंता बिस्व सरमा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने साधा निशाना

इस मामले में अब राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए असम सीएम और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि बजरंग दल की यात्रा नहीं रोकते, लेकिन हमारी यात्रा को रोकते हैं। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर असम को सीएम को भ्रष्ट नेताओं में से एक करार दिया है।

भ्रष्ट नेताओं में से एक

“इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जब भी मैं राज्य में जाता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं- बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर महंगाई है, किसानों की हालत खराब है। इस राज्य में किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल सकती है। ये वे मुद्दे हैं जो हम उठा रहे हैं और हम इसमें बहुत सफल हो रहे हैं।”

यात्रा को हो रहा फायदा

यात्रा में पड़ रहे खलल पर राहुल गांधी ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री जो कुछ भी कर रहे हैं। इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। उन्होनें कहा कि असम में उनकी यह यात्रा अब एक मुद्दा बन चुकी है। ये तो इनका (भाजपा) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है, क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।”

यह भी पढ़े: Delhi AIIMS News: बाहर से इलाज करवाने आए मरीजों के लिए राहत, इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *