
बिग बॉस OTT-2 (Big Boss OTT-2) के विनर एल्विश यादव (elvish yadav) सुर्खियों में आ गए है। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी ORGANISE कराने का आरोप है। साथ ही एल्विश का नाम तस्करी वाले लोगों से भी जुड़ा है। एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी मिली है सेक्टर 49 में रेड डालकर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं। साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की गई तो एल्विश यादव का नाम भी सामने आया। जिसके बाद उनपर FIR दर्ज की गई है। ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है। यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराने की ख़बर हैं।
ये भी पढ़ें:Delhi Politics: जांच एजेंसी के बदले BJP लिख रही नोटिस, प्रेस वार्ता कर कहा मंत्री गोपाल राय