Gujaratबड़ी ख़बरबिज़नेसराष्ट्रीय

गुजरात वाइब्रेंट समिट का आगाज, PM बोले- भारत बन रहा विश्व मित्र

PM on Vibrant Gujarat Summit: गुजरात वाइब्रेंट समिट का आज (10 जनवरी) आगाज हो चुका है। समिट आज से 12 जनवरी तक चलेगा। गुजरात वाइब्रेंट समिट के 10वें संस्करण में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कई वर्ल्ड लीडर्स बौतर चीफ गेस्ट शामिल हुए। समिट का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी किया। उद्घाटन के बाद PM मोदी ने सभी अतिथियों को संबोधित किया।

आजादी की सौंवी वर्षगांठ तक भारत को बनाना है विकसित

PM on Vibrant Gujarat Summit:  संबोधन के दौरान PM ने कहा कि भारत अगले 25 सालों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। PM ने कहा कि भारत की आजादी की सौंवी वर्षगांठ तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। ये 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।

भारत बन रहा विश्व मित्र-PM

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्या के लिए भारत की प्रतिबद्धता और भारत के प्रयास दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बनाते हैं।’

https://twitter.com/AHindinews/status/1744986595709907078

UAE-भारत के बीच मजबूत आत्मीय संबंध: PM

PM मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए UAE के राष्ट्रपति को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘UAE के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है।’

वाइब्रेंट गुजरात समिट है नए विचारों का प्लेटफॉर्म

वाइब्रेंट गुजरात समिट के 20 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन 20 सालों में नए विचारों को एक प्लेटफॉर्म मिला है। इस समिट के जरिए निवेश और रिटर्न के लिए नए गेटवे बने हैं। G20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया है।

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट BJP पर हमलावर, बोले- राम मंदिर पर राजनीति गलत

Related Articles

Back to top button