बड़ी ख़बर

PM Modi : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi : जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भी श्रद्धांजलि दी है, वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रियंका गांधी ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने हमेशा जनता को निडर रहने और निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शिक्षा दी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने राष्ट्र निर्माण के हर चरण में जनता को सर्वोच्च रखा। जनता के सेवक सिर ऊंचा करके सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग बिना किसी डर के जी सकें।

‘आधुनिक भारत के निर्माता’

प्रियंका गांधी ने लिखा कि डर दुनिया में सभी बुराइयों की जड़ है। जब हमने दशकों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद स्वतंत्रता हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो मासूम जनता को डराने और गुमराह करने की राजनीति करते थे। आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन।

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने स्टीफन मिलर को नीति मामलों का उप प्रमुख और माइक वाल्ट्ज को एनएसए बनाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button