Uttar Pradesh

वाराणसी में बाढ़ के हालात पर PM मोदी की नजर, डीएम से फोन पर लिया जायजा, राहत-बचाव पर दिए निर्देश

PM Modi : वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बात की. काशी के सांसद प्रधानमंत्री ने इस दौरान गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में इंतजामों की विस्तार से जानकारी ली.

प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से पूछा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से किस तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं. राहत शिविरों में भोजन और पीने के पानी के साथ दूसरी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली.

प्रभावित लोगों तक तुरंत पहुंचे मदद

प्रधानमंत्री ने प्रशासन को साफ निर्देश दिया कि बाढ़ की वजह से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को पूरी तेजी के साथ जारी रखने को कहा. साथ ही जरूरतमंद लोगों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन इलाकों में राहत सामग्री की अधिक जरूरत सामने आ रही है, वहां बिना देरी किए अतिरिक्त सामग्री पहुंचाई जाए. प्रभावित परिवारों तक भोजन, पानी और दूसरी जरूरी सहायता तेजी से पहुंचाने को कहा गया है.

राहत शिविरों पर भी लगातार नजर

प्रधानमंत्री ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर प्रशासन को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जरूरत के मुताबिक प्रशासनिक संसाधनों का तुरंत इस्तेमाल किया जाए.

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री को वाराणसी में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने प्रशासन को प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी तत्परता से काम करने और राहत व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर, 12 की मौत, 172 सड़कें बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button