
Parliament Security Breach
पुलिस ने संसद में हंगामा करने वाले दो शख्स(Parliament Security Breach) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो शख्स में से एक की पहचान सागर शर्मा तो दूसरे की पहचान मनोरंज के तौर पर हुई है। हालांकी पुलिस जांच में उन दोनो के पास से आधार कार्ड समेत कई चीजें बरामद की गई है। इसी दौरान संसद के बाहर एक महिला और उनके साथ एक अन्य शख्स से खड़े होने की जानकारी सामने आई है।
अकेले नहीं घुसे थे शख्स
संसद में स्मोक कैंडल को लेकर घुसे शख्स अकेले नहीं थे। उनके साथ बाहर खड़े दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उन दोनो की पहचान नीलम कौर महिला और अमोल नाम का एक शख्स संसद के बाहर खड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।
भाजपा सांसद के नाम से हई एंट्री?
इस हमले के बाद कई जानकारियां सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का नाम इस्तेमाल करते हुए उनके नाम से विजिटर पास बनवा कर संसद भवन में दो शख्स दाखिल हुए थे। दोनो छात्र के बारे में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग का छात्र है और मैसूर का रहने वाला बताया जा रहा है।
इसके साथ में आया शख्स मनोरंजन एक इंजीनियर है। बाहर खड़ी हुई महिला हिसार की है। वहीं अमोल महाराष्ट्र के लतूर जिले के हैं। वहीं इस मामले को लेकर बसपा सांसद की ओर से जानकारी सामने आई है कि पुलिस को इन दोनो के पास से अधार कार्ड समेत कई चीजें बरामद हुई है। इस आधार कार्ड पर लखनऊ का पता दर्ज है। वहीं इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश जारी कर दिए जा चुके हैं।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar