
Pappu Yadav : कुछ दिनों पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई। जिसके बाद डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पप्पू यादव का बयान आया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कुछ लोग पकड़े भी गए हैं. क्या इस मामले में जो भी दोषी होंगे। उसे तीन महीने के अंदर सजा मिल जाएगी। आज आम गरीब लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी गई है।
पप्पू यादव ने कहा कि हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार से पूछेंगे कि क्या बलात्कारियों को तीन महीने के अंदर फांसी देने का कोई कानून है? क्या बलात्कारियों को तीन महीने के अंदर फांसी दी जा सकती है? क्या इसके बाद गरीब और दलितों की बेटियों और किसी भी जाति की बेटियों के साथ बलात्कार होना बंद हो जाएगा।
कुछ लोग पकड़े भी गए हैं : पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि कोलकाता में डॉक्टर के रेप का मामला कोर्ट में है। ममता सड़क पर हैं। कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। क्या इस मामले में जो भी दोषी होंगे उसे तीन महीने के अंदर सजा मिल जाएगी। सिर्फ राजनीति करने से नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर के जरिए कई बार रेप किए गए, तो डॉक्टरों ने इतना बड़ा हड़ताल क्यों नहीं किया। आज आम गरीब लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी गई है, उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। कई लोगों की इलाज के बिना मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : Rajasthan: जयपुर के दो निजी अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप