Other Statesराज्य

असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन ,कहा-हालात सामान्य होने में लगेंगे महीनों

Assam Flood : मशूहर असमिया सिंगर पापोन ने शिवसागर जिले के निमैजान इलाके के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की. पापोन ने कहा कि बाढ़ का पानी पूरी तरह सूखने और हालात सामान्य होने में समय लगेगा. उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की जानकारी लेने के साथ स्थानीय स्वयंसेवकों से भी बातचीत की.

“राहत कार्य में जुटे हैं 60 से 70 लोग”

पापोन ने बताया उनकी टीम पिछले करीब 20 दिनों से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटी हुई है. स्थानीय युवाओं के सहयोग से लगभग 60 से 70 लोग मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं. उन्होंने कहा, “अब तक ज्यादातर लोगों तक राहत पहुंच चुकी है, लेकिन कुछ अंदर के इलाकों में अभी तक राहत नहीं पहुंच पाई है. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, लोगों की जरूरतें भी बदल रही हैं. हम लगातार देख रहे हैं कि कहां क्या जरूरत है”.

पापोन ने कहा कि बाढ़ का पानी पूरी तरह सूखने और हालात सामान्य होने में 2 से 3 महीने का समय लग सकता है. इसके बाद इन लोगों को फिर से नई शुरुआत करनी होगी. अभी सभी लोगों को धैर्य के साथ काम करना चाहिए. स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा”.

“आने वाले दिनों में आ सकती हैं चुनौतियां”

पापोन ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए लोगों को संयम औऱ हौसले के साथ काम करना होगा. उन्होंने कहा “समय के साथ नई समस्याएं आएंगी. इसलिए लोगों को धैर्य और हिम्मत बनाए रखनी होगी. यह कठिन समय भी जल्द ही खत्म हो जाएगा”.

“मेरे जैसे लोगों का आना हौसला बढ़ाने जैसा है”

अपने दौरे के बारे में पापोन ने कहा कि वह यह देखने आए हैं कि स्थानीय युवा किस तरह राहत कार्य कर रहे हैं. और मेरे जैसे लोगों का यहां आना लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए है. शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास का काम जारी है. बाढ़ से प्रभावित परिवारों के सामने अब अपने घरों और सामान्य जीवन को दोबारा खड़ा करने की बड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें – ड्राइविंग के दौरान ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, तालाब में जा गिरी कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button