Panchayat 3 First look: देख रहा है बिनोद?… आ गया सीजन का फर्स्ट लुक,जानें कब होगा रिलीज

Share

Panchayat 3 First look

देख रहा है बिनोद? इस डॉयलोग को आपने सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी में इस्तेमाल होते हुए कितनी बार सुना होगा। वहीं अमेजन पर रिलिज हुई यह वेब सीरीज पंचायत को लोगों का खूब प्यार मिला था। जिसके चलते इसका दूसरा पार्ट भी हम सभी को देखने को मिला। वहीं काफी समय से इसके तीसरे सीजन का इंतजार लोगों के बीच किया जा रहा था। क्या आप भी बेसब्री से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहें है? तो यह जानकारी आपको खुश कर देने वाली साबित हो सकती है। कैसे? आइए जानते हैं।

तीसरा सीजन जल्द होगा रीलिज

इस वेब सीरीज से संबंधित एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो आपके चेहरे की मुस्कुराहट को दोगुना कर देने वाली है। दरअसल सोशल मीडिया पर 3 सजन का पहला लुक जारी किया गया है। लोगों ने शेयर हुए पोस्टर पर खूब प्यार देते हुए जमकर कमेंट किया है। लोगों के रिएक्शन से यह साफ पता लगाया जा सकता है कि सीरीज का इंतजार लोगों के बीच कितनी ही बेसब्री के साथ किया जा रहा था।

अभिषेक त्रिपाठी वापस लौट आए ?

फिल्म के इस पोस्टर जारी होने के बाद फैंस तो खुशी में दिखाई दे ही रहें है। इस पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि सचीव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी अपने गांव फुलेरा में वापस लौट रहे हैं। इस सीरीज के दो पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। पहले में तो आप सभी ने जान ही लिया कि किस तरह सचीव जी गांव की ओर वापस लौट रहे है। बात करें दूसरे पोस्टर की तो दूसरे पोस्टर में दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, बल्लो कुमार एक बेंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। पोस्टर में इन तीनो के पीछे एक दीवार दिखाई दे रही है। जिसपर लिखा है कि ‘ठोकर लगती है तो दर्द होता है’ तभी मनुष्य सीख पाता है।

प्राइम वीडियो पर लौट रही सीरीज

एक बार फिर इस सीरीज की प्राइम वीडियो पर वापसी होने वाली है। इसे लेकर प्राइम वीडियो की ओर से कैप्शन में लिखा गया कि हम जानते हैं कि बहुत इंतजार है। इसलिए आज हम आपके लिए सेट से कुछ लेकर के आएं हैं। पंचायत सीजन 3। हालांकि पोस्टर जारी होने के बाद लोगों को इसका खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में इस सीरीज को लेकर नीना गुप्ता ने सीजन की शूटिंग की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होनें कहा था कि शूटिंग खत्म हो गई है। हालांकि सीरीज को कब रीलिज किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी को फिलहाल के लिए साझा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी जानकारी भी सामने आएगी।

यह भी पढ़े:Rajasthan News: भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल वीडियो से जुड़ा है मामला

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें