पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा कोटा में गिरफ्तार

Osama Arrested

Osama Arrested

Share

Osama Arrest: बिहार के सिवान से बड़ी ख़बर है। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओसामा पर सिवान में दो और मोतिहारी में एक मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी कोटा में हुई है। ओसामा पर शांति भंग का आरोप था। इसी आरोप तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

Osama Arrest: साथियों के साथ बिना नंबर की गाड़ी से जा रहा था

कोटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ओसामा बिना नंबर की गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Osama Arrest: क्या रहे हैं मामले

  • हुसैनगंज थाने के छपिया गांव में एक जमीनी विवाद हुआ। इसमें दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमीन मालिक अभिषेक ने इस मामले में हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ओसामा, सलमान सहित चार नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
  • वहीं खान ब्रदर्स के रईस खान पर गोलीबारी का आरोप भी ओसामा पर है। घटना पांच सितंबर 2022 की है। इसमें भी ओसामा सहित आठ लोग आरोपी बनाए गए थे।
  • एक अगस्त 2023 को मोतिहारी के रानीकोठी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबाजी हुई। इसमें दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई। एक पक्ष ने ओसामा सहित छह लोगों पर आरोप लगाया था।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: कोर्ट से राहतः आधिकारिक यात्रा पर जापान जा सकेंगे तेजस्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *